International Research journal of Management Sociology & Humanities
( ISSN 2277 - 9809 (online) ISSN 2348 - 9359 (Print) ) New DOI : 10.32804/IRJMSH
**Need Help in Content editing, Data Analysis.
Adv For Editing Content
भाषायी चुनौतियों के बीच ओडि़शा में हिन्दी की स्थिति
1 Author(s): DR. DASHARATHI BEHERA
Vol - 8, Issue- 7 , Page(s) : 151 - 167 (2017 ) DOI : https://doi.org/10.32804/IRJMSH
ओडि़शा की बात करें तो ओडि़शा की मुख्य भाषा ओडिय़ा है। ओडि़शा में कुल जनसंख्या में से 84 प्रतिशत ओडिय़ा बोलती है। ओडिय़ा यद्यपि समृद्ध भाषा और उसका साहित्य भी समृद्ध है फिर भी ओडि़शा को पूरे देश के साथ एकात्म होने के लिए किसी एक ऐसी भाषा को भी अपनाना होगा जो सभी प्रकार से सुविधाजनक हो। इस विचार से हिन्दी ही एकमात्र ऐसी भाषा है जो यहांपर फिट बैठती है। अपनी सरलता, सुगमता आदि की विशेषता के कारण हिन्दी आज पूरे देश में 41 प्रतिशत से अधिक की आबादी बोलती और समझती है। इसके अलावा विदेशों में भी बोली जाती है। ऐसे में ओडि़शा में हिन्दी ही एकमात्र माध्यम बन सकती है। लोग जब ओडि़शा से बाहर के लोगों से संपर्क स्थापित करते हैं तो हिन्दी ही माध्यम बनती है। इस तरह सांस्कृतिक आदान-प्रदान में हिन्दी ही सेतु का काम करती है। हिन्दी प्रदेशों के अलावा अन्य प्रदेशों का भी हिन्दी को आज की इस स्थिति में पहुंचाने में काफी योगदान है। वहांपर भी काफी अच्छा काम हुआ है और हो रहा है।